अंकल! प्लीज .. बेवजह हॉर्न मत बजाइये

रांची: स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट की ओर से बुधवार को डीएवी नंदराज मॉडल स्कूल में ‘नो हॉर्न कैंपेन’ अभियान चलाया गया. इसमें काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बच्चों ने लोगों से बेवजह हॉर्न न बजाने की अपील की है. स्कूल की प्राचार्या मृदुला आर्या ने स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट के अभियान का समर्थन किया […]

रांची: स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट की ओर से बुधवार को डीएवी नंदराज मॉडल स्कूल में ‘नो हॉर्न कैंपेन’ अभियान चलाया गया. इसमें काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बच्चों ने लोगों से बेवजह हॉर्न न बजाने की अपील की है.

स्कूल की प्राचार्या मृदुला आर्या ने स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट के अभियान का समर्थन किया और साथ देने की बात कही. मूवमेंट के संयोजक विनोद सिंह ने बच्चों को हॉर्न बजाने से क्या-क्या परेशानियां होती है, इसकी जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को खाना सही खाने, गंदगी न फैलाने व जहां-तहां कचरा न करने की सलाह दी.

स्कूल की प्राचार्या मृदुला आर्या ने कहा कि यह अभियान सिर्फ बच्चों के लिए नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी जरूरी है. हमें इसे मिलकर सफल बनाना है. मूवमेंट की राज्य समन्वयक वर्षा दूबे ने कहा कि यह अभियान पूरे समाज के लिए आवश्यक है. कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >