नये विधानसभा भवन की अड़चने दूर होंगी : भोक्ता

रांची: विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा है कि नये विधानसभा भवन बनने की अड़चनें दूर होंगी. इस मुद्दे पर सरकार से बात हुई है. श्री भोक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को वस्तुस्थिति की जानकारी दे दी गयी है. हमने सरकार से विधानसभा के नये […]

रांची: विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा है कि नये विधानसभा भवन बनने की अड़चनें दूर होंगी. इस मुद्दे पर सरकार से बात हुई है. श्री भोक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को वस्तुस्थिति की जानकारी दे दी गयी है. हमने सरकार से विधानसभा के नये भवन बनाने के लिए पहल करने को कहा है. सरकार ने भी गंभीरता दिखायी है.

श्री भोक्ता ने कहा कि जमीन पर चंद लोग विरोध कर रहे हैं. ऐसे लोगों की राजनीति वहां खत्म होगी. विस्थापितों को हक मिले, इसके खिलाफ कोई नहीं है. हमने सरकार से भी कहा है कि विस्थापितों को पहले अधिकार दिया जाना चाहिए. उनकी जायज मांगों पर सरकार हर हाल में विचार करेगी.

स्पीकर श्री भोक्ता ने कहा कि जब विधानसभा में विधायक किसी मुद्दे पर एकमत नहीं होते हैं, तो विधानसभा के बाहर कैसे रह सकते हैं. राज्य का शायद ही कोई विधायक होगा, जो नये विधानसभा बनने का विरोध करेगा. राज्य गठन के 13 वर्ष गुजर गये हैं. राज्य का अपना विधानसभा नहीं है. इस पर सभी की चिंता है. अब काम होने वाला है, तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >