अखिल भारतीय हास्य-वीर रस कवि सम्मेलन आज

रांची : हास्यमेव जयते के तत्वावधान में शनिवार को अखिल भारतीय हास्य-वीर रस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस बार यह कवि सम्मेलन ‘एक शाम सेना के नाम’ समर्पित होगा. आयोजन की सफलता के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. आयोजन से जुड़े संजय सेठ, मुकेश काबरा, परमा सिंह, अरुण शर्मा सहित […]

रांची : हास्यमेव जयते के तत्वावधान में शनिवार को अखिल भारतीय हास्य-वीर रस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस बार यह कवि सम्मेलन ‘एक शाम सेना के नाम’ समर्पित होगा. आयोजन की सफलता के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.
आयोजन से जुड़े संजय सेठ, मुकेश काबरा, परमा सिंह, अरुण शर्मा सहित अन्य ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि होली के पूर्व होनेवाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों से सात कवि पहुंचेंगे.
इनमें दिल्ली से गजेंद्र सोलंकी, वाराणसी से चकाचौंध ज्ञानपुरी, देवरिया से भूषण त्यागी, वाराणसी से ही सलीम शिवालवी, हाथरस से सबरस मुरसानी, आगरा से लटूरी लट्ठ, मिर्जापुर से पूनम श्रीवास्तव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >