रांची : 2.5 करोड़ रुपये से कम काम करनेवाले नहीं बना सकेंगे मंच

रांची : 15 नवंबर को होनेवाले झारखंड स्थापना दिवस का मंच बनाने की जिम्मेदारी सालाना 2.5 करोड़ रुपये से कम काम करनेवालों को नहीं मिलेगी. पिछले तीन सालों से हर साल कम से कम ढ़ाई करोड़ रुपये के काम का अनुभव रखने वाले ही जिला प्रशासन द्वारा निकाले गये टेंडर भर सकेंगे. रांची जिला प्रशासन […]

रांची : 15 नवंबर को होनेवाले झारखंड स्थापना दिवस का मंच बनाने की जिम्मेदारी सालाना 2.5 करोड़ रुपये से कम काम करनेवालों को नहीं मिलेगी. पिछले तीन सालों से हर साल कम से कम ढ़ाई करोड़ रुपये के काम का अनुभव रखने वाले ही जिला प्रशासन द्वारा निकाले गये टेंडर भर सकेंगे.
रांची जिला प्रशासन ने स्थापना दिवस समाराेह के लिए मंच का निर्माण, जर्मन हैंगर, बैरिकेडिंग व अन्य कार्यों के लिए टेंडर निकाला है. टेंडर में शामिल होने के लिए पिछले तीन वर्षों से हर साल 2.5 करोड़ रुपये का काम अनिवार्य शर्त रखी गयी है. इस शर्त की वजह से टेंडर आयोजित करने की मंशा पर सवाल उठाये जा रहे हैं.
क्योंकि इस शर्त को पूरा करने की योग्यता राज्य में केवल एक टेंट हाउस संचालक के पास है. शेष टेंट हाउस संचालक शर्त को पूरा नहीं करते हैं. ऐसे में वह टेंडर में शामिल नहीं हो सकेंगे. टेंट हाउस संचालकों ने वरीय अधिकारियों के पास विरोध दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >