34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : तीन प्रखंडों के 94 राशन डीलरों को शो-कॉज, जानें क्‍या है मामला

रांची : रांची जिले के तीन प्रखंडों चान्हो, मांडर व बुढ़मू में चावल वितरण का काम काफी धीमा है. इन प्रखंडों में 80 फीसदी से भी कम चावल का वितरण किया गया है. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने इन प्रखंडों के 94 राशन डीलरों को अंतिम चेतावनी दी है. […]

रांची : रांची जिले के तीन प्रखंडों चान्हो, मांडर व बुढ़मू में चावल वितरण का काम काफी धीमा है. इन प्रखंडों में 80 फीसदी से भी कम चावल का वितरण किया गया है. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने इन प्रखंडों के 94 राशन डीलरों को अंतिम चेतावनी दी है.

इन डीलरों को शो कॉज जारी किया है. इनमें मांडर के 30, चान्हो के 31 और बुढ़मू के 33 राशन डीलर शामिल हैं. श्री गुप्ता ने राशन डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि दो दिनों के अंदर चावल वितरण में सुधार नहीं हुआ, तो अगले माह के आवंटन पर रोक लगा दी जायेगी. पूरे जिले में अभी तक 84 फीसदी चावल का वितरण किया गया है. बेड़ो, इटकी और नगड़ी में हाल की घटनाओं के कारण भी वितरण प्रभावित हुआ है.

मांडर, बुढ़मू और चान्हो में 80 फीसदी से भी कम अनाज का हुआ वितरण

बताया जाता है कि जिला आपूर्ति कार्यालय ने 15 जून तक शत-प्रतिशत चावल वितरण करने का निर्देश दिया था. फिर भी 20 जून तक कई प्रखंडों में अब भी 80 फीसदी से भी कम वितरण हुआ. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दो दिनों के अंदर 90 फीसदी वितरण करने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं होने पर इन सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

रांची जिले में चावल (किलो में) वितरण की स्थिति ( 20 जून तक)

प्रखंड आवंटन वितरण शेष प्रतिशत

अनगड़ा 572760 549536 23224 95.95

बेड़ो 499270 371400 127870 74.39

बुंडू 301725 273629 28096 90.69

बुढ़मू 466810 357092 109718 76.50

चान्हो 464720 322433 142287 69.38

इटकी 227685 186813 60872 73.26

कांके 881525 716072 165453 81.23

खलारी 233400 192035 41365 82.28

लापुंग 304620 29663 7927 97.40

मांडर 554645 441706 112939 79.64

प्रखंड आवंटन वितरण शेष प्रतिशत

नगड़ी 240000 67128 172872 27.97

नामकुम 514160 386416 127744 75.15

ओरमांझी 493360 383565 9795 98.011

राहे 279080 2706380 8442 96.98

रातू 447785 385565 62220 86.10

सिल्ली 544070 476606 67464 87.60

सोनाहातू 368055 361855 6200 98.32

तमाड़ 618205 596095 22110 96.42

बुंडू नगर पंचायत 64900 57664 7236 88.85

अनुभाजन 2671700 1145003 1526697 42.86

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें