झारखंड : तीन जजों की कमेटी करेगी पोक्सो एक्ट की मॉनिटरिंग

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी में जज एससी मिश्रा, जज अपरेश कुमार व जज एके गुप्ता शामिल रांची : प्रदेश में वर्ष 2017 में पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले की मॉनिटरिंग के लिए हाइकोर्ट में तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी में जज एससी मिश्रा, जज […]

By Prabhat Khabar Print Desk | May 18, 2018 8:06 AM
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी में जज एससी मिश्रा, जज अपरेश कुमार व जज एके गुप्ता शामिल
रांची : प्रदेश में वर्ष 2017 में पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले की मॉनिटरिंग के लिए हाइकोर्ट में तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी में जज एससी मिश्रा, जज अपरेश कुमार और जज एके गुप्ता शामिल हैं.
चार साल में पोक्सो एक्ट के 2092 मामले दर्ज : झारखंड में वर्ष 2014 से 2017 तक पोक्सो एक्ट के कुल 2092 मामले विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज किये गये हैं.
आंकड़ों पर गौर करें तो 2014 में 316 मामलों के विरुद्ध 305, 2015 में 475 मामलों के विरुद्ध 423, 2016 में 586 मामलों के विरुद्ध 412 और 2017 में 715 मामलों के विरुद्ध 485 मामलों का निबटारा किया गया है. इसमें से 1625 मामलों का निबटारा अब तक किया गया है. शेष बचे मामलों के निबटारे की कवायद पुलिस महकमा की ओर से जारी है.
जिलों में पोक्सो एक्ट के दर्ज व निष्पादित मामले
जिला 2014 2015 2016 2017
रांची 46(45) 57(44) 65(50) 53(43)
खूंटी 03(03) 12(11) 07(02) 09(05)
गुमला 11(11) 20(16) 21(16) 37(22)
लोहरदगा 18(16) 21(18) 17(15) 36(21)
सिमडेगा 10(10) 04(04) 18(15) 14(11)
चाईबासा 23(22) 51(42) 22(14) 23(16)
जमशेदपुर 16(15) 27(16) 38(38) 44(34)
सरायकेला 08(08) 16(16) 16(09) 14(07)
गढ़वा 10(10) 09(09) 21(16) 23(14)
जिला 2014 2015 2016 2017
पलामू 24(21) 08(06) 20(09) 43(32)
लातेहार 05(05) 12(12) 18(15) 23(17)
हजारीबाग 11(10) 18(13) 31(19) 33(29)
चतरा 05(05) 15(15) 15(13) 29(23)
रामगढ़ 21(21) 09(08) 20(11) 15(07)
कोडरमा 05(05) 15(14) 16(16) 22(17)
गिरिडीह 15(15) 21(20) 37(19) 43(35)
धनबाद 25(23) 35(30) 52(33) 77(43)
बोकारो 18(18) 37(37) 48(36) 73(42)
जिला 2014 2015 2016 2017
दुमका 18(18) 22(20) 11(10) 21(15)
देवघर 03(03) 25(24) 33(12) 35(15)
पाकुड़ 11(11) 16(15) 11(09) 13(13)
साहेबगंज 02(02) 06(06) 16(12) 20(14)
गोड्डा 07(07) 11(09) 26(17) 02(01)
जामताड़ा 01(01) 08(08) 04(03) 12(08)
रेल जमशेदपुर 00(00) 00(00) 01(02) 00(00)
रेल धनबाद 00(00) 00(00) 02(02) 01(01)
नोट : निष्पादित मामलों की संख्या () में है.

Next Article

Exit mobile version