जेल में बंदियों के लिए योग शिविर

रांची. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में आठ दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) के प्रिजन स्मार्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया था़ इसका समापन मंगलवार को हुआ़ संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर ऋषि शाहदेव एवं प्रिजन को-ऑर्डिनेटर सुशीला सिंह ने किया़ प्रिजन स्मार्ट वर्कशॉप में 78 बंदियों ने भाग लिया, जिन्हें योग, […]

By Prabhat Khabar Print Desk | February 21, 2018 9:11 AM
रांची. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में आठ दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) के प्रिजन स्मार्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया था़ इसका समापन मंगलवार को हुआ़ संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के झारखंड स्टेट को-ऑर्डिनेटर ऋषि शाहदेव एवं प्रिजन को-ऑर्डिनेटर सुशीला सिंह ने किया़ प्रिजन स्मार्ट वर्कशॉप में 78 बंदियों ने भाग लिया, जिन्हें योग, सूर्य नमस्कार, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया सिखाया गया. बंदियों ने शिविर में अपने अनुभव भी साझा किये. शिविर को लाभकारी बताया. कार्यक्रम के समापन पर ऋषि शाहदेव ने सत्संग कर बंदियों को भाव विभोर कर दिया एवं सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया़

Next Article

Exit mobile version