1111 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से जोन्हा में नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ और श्रीराम कथा का आयोजन

अनगड़ा.

चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से जोन्हा में नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ और श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है. अनुष्ठान को लेकर बुधवार को 1111 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया. विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, बुधराम बेदिया व जयराम महली उपस्थित थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर स्थानीय नदी तक पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत गंगा पूजन कर कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद लगभग पांच किलोमीटर गांव का भ्रमण करते हुए सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर में कलशों का विधि-विधान के साथ मंडप प्रवेश कराया गया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम साहू, प्रदीप साहू, जयराम महली, बुधराम बेदिया, वसंत सुंडी, सीताराम साहू, श्रीराम साहू, विकास साहू, विनोद मिश्रा, उदय साहू, शंभू साहू, कन्हाई साहू, युवराज साहू, परमेश्वर साहू, प्रकाश साहू, शकुंतला देवी, प्रतिमा देवी, चित्रलेखा साहू, सुलोचना देवी, सुधा देवी, रीना देवी, महिपाल पातर, संदीप साहू, अजय मंडल, अमर मंडल, विनय साहू, पायल साहू, सीमा देवी, जयमाला देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >