RU के डॉ जे बी पाण्डेय होंगे कोयला भारती सम्मान से सम्मानित

रांची : रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ जे बी पाण्डेय को बीसीसीएल धनवाद के राजभाषा विभाग द्वारा 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर कोयला भारती सम्मान से नवाजा जाएगा. डॉ पाण्डेय यह पुरस्कार पाने वाले रांची विश्वविद्यालय के पहले शिक्षक हैं. इसके पहले भी डॉ पाण्डेय को हिन्दी सेवा के लिए देश […]

रांची : रांची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ जे बी पाण्डेय को बीसीसीएल धनवाद के राजभाषा विभाग द्वारा 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर कोयला भारती सम्मान से नवाजा जाएगा.

डॉ पाण्डेय यह पुरस्कार पाने वाले रांची विश्वविद्यालय के पहले शिक्षक हैं. इसके पहले भी डॉ पाण्डेय को हिन्दी सेवा के लिए देश विदेश में सम्मानित किया जा चुका है. डा.पाण्डेय ने कहा कि यह राजभाषा हिन्दी का सम्मान है. सम्मान प्राप्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति व अन्य गणमान्य लोगों ने बधाइयां दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >