राष्ट्रपति चुनाव : बिना मांगे समर्थन दे रहे बाबूलाल : भाजपा

रांची : बाबूलाल मरांडी और झाविमो ने राष्ट्रपति चुनाव में मान न मान मैं तेरा मेहमान की तरह यूपीए के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि न तो यूपीए ने बाबूलाल से समर्थन मांगा, न ही अपनी बैठक में इन्हें दिल्ली बुलाया. मगर बाबूलाल […]

रांची : बाबूलाल मरांडी और झाविमो ने राष्ट्रपति चुनाव में मान न मान मैं तेरा मेहमान की तरह यूपीए के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि न तो यूपीए ने बाबूलाल से समर्थन मांगा, न ही अपनी बैठक में इन्हें दिल्ली बुलाया. मगर बाबूलाल बिना मांगे समर्थन दे रहे हैं. श्री शाहदेव ने कहा कि दरअसल बाबूलाल अपने अस्तित्व संकट के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं और बिना बुलाये ही विपक्ष में शामिल हो रहे हैं.
श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड की जनता और विपक्षी दल जानते हैं कि आज झारखंड में बाबूलाल अप्रासंगिक हो गये हैं. जनता जान गयी है कि बाबूलाल के व्यक्तिवादी राजनीति से इस प्रदेश का भला नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि सिर्फ समाचारों में बने रहने के लिए बाबूलाल ने राष्ट्रपति चुनाव का सहारा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >