स्वच्छ ऊर्जा का नया बाजार बना रहा झारखंड

रांची: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, यूएनडीपी के सहयोग से झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेरेडा) ने राज्य में सोलर रूफटॉप पीवी बाजार को व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य में गति देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. बीएनआर होटल में आयोजित कार्यशाला में 86 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ऊर्जा सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने स्वच्छ ऊर्जा के […]

रांची: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, यूएनडीपी के सहयोग से झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेरेडा) ने राज्य में सोलर रूफटॉप पीवी बाजार को व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य में गति देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. बीएनआर होटल में आयोजित कार्यशाला में 86 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

ऊर्जा सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन के लिए जेरेडा के सोलर रूफटॉप एेप अहा सौर और टेक्नोलॉजी फैसिलिटी डेस्क (टीएफडी) पोर्टल की लांचिंग की. आह सौर एप के माध्यम से ग्राहक, इंस्टॉलर, वितरण कंपनियों व जेरेडा को जोड़ेगा. मौके डॉ कुलकर्णी ने कहा कि अहा सौर ऐप और टीएफडी पोर्टल जानकारी के अंतर को कम कर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा. यह राज्य में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नया बाजार बनाने के लिए सरकार की पहल है.

जेरेडा के निदेशक निरंजन कुमार बताया कि राज्य के चयनित सरकारी भवनों पर 4.5 मेगावाट की सोलर रूफटॉप पीवी परियोजना स्थापित कर दी गयी है. भविष्य में सभी सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप पीवी परियोजना लागू करने की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >