होलिका दहन 9 मार्च की शाम 06:26 से रात 8:52 बजे तक, होली मंगलवार को

holika dahan between 6:26 pm to 8:52 pm on 9 march : होलिका दहन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. हर दिन हो रही बारिश से अगजा दहन की तैयारी प्रभावित हुई, लेकिन दो दिन से मौसम साफ है और होलिका दहन की तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं.

रांची : होलिका दहन सोमवार (9 मार्च, 2020) की शाम 06:26 से रात 8:52 बजे के बीच होगी. इस दिन स्नान दान व व्रत की पूर्णिमा है. होलिका दहन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. हर दिन हो रही बारिश से अगजा दहन की तैयारी प्रभावित हुई, लेकिन दो दिन से मौसम साफ है और होलिका दहन की तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं.

होलिका दहन के लिए लकड़ी आदि जमा की जा चुकी है. बारिश में भींग चुकी लकड़ियों को सुखा लिया गया है. कुछ जगहों पर इसे बारिश में भींगने से बचाने के लिए प्लास्टिक इसे ढक दिया गया था. सोमवार को स्नान दान व व्रत की पूर्णिमा है. होलिका दहन के दिन रवि व स्थायी जय योग मिल रहा है, जो शुभ माना जा रहा है.

इस बार प्रदोषकाल में होलिका दहन किया जायेगा. इसी दिन चैतन्य महाप्रभु की जयंती व दोल उत्सव भी मनाया जायेगा. होलिका दहन के दिन बड़ा तालाब के समीप स्थित नरसिंह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. दिन के 12:33 बजे तक भद्रा है. होलिका दहन के दिन शाम 5:51 बजे सूर्यास्त होगा.

उसके बाद से होलिका दहन की तैयारी शुरू हो जायेगी. शाम 06:26 से रात 8:52 बजे तक होलिका दहन किया जायेगा. इसी के साथ होलाष्टक का समापन हो जायेगा. पू्र्णिमा रात 11:27 बजे तक रहेगी. मंगलवार को चैत्र माह का कृष्ण पक्ष शुरू हो जायेगा. रात 9:04 बजे तक प्रतिपदा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >