योग के विभिन्न आसनों का मिला प्रशिक्षण

योग के विभिन्न आसनों का मिला प्रशिक्षण

भदानीनगर. सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में रामगढ़ जिले में योग प्रशिक्षण व ध्यान साधना शिविर का आयोजन हुआ. योग प्रशिक्षक सह युवा प्रचारक संतोष अग्रवाल ने विभिन्न रोगों से संबंधित योगासन, प्राणायाम, ध्यान का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि चिंता व तनाव से घिरा हुआ आजकल का जीवन प्रभावित लोगों को निरंतर रौंदने में लगा हुआ है. आज मानव समाज चिंता, अवसाद, चिड़चिड़ापन आदि कई शारीरिक व मानसिक रोग से ग्रस्त है. ऐसे में योगाभ्यास ऐसे रोगों से बचा सकता है. वैदिक शांति पाठ के साथ योग सत्र संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >