नवाचार व स्टार्टअप को सहयोग देने पर विमर्श

नवाचार व स्टार्टअप को सहयोग देने पर विमर्श

रामगढ़. ग्लोबल अपॉर्च्युनिटी यूथ नेटवर्क और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (टीआरआइएफ )के तत्वावधान में शनिवार को मल्टी-स्टेक होल्डर एडवाइजरी ग्रुप की बैठक कांकेबार के सैनी होटल के सभागार में हुई. बैठक में युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने, नवाचार व स्टार्टअप को सहयोग देने, महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने, विभिन्न प्रशिक्षण व आजीविका योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने पर चर्चा की गयी. बताया गया कि युवाओं को स्थायी रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों व संगठनों के बीच मजबूत साझेदारी व सहयोग की जरूरत है. बैठक में अजय कुमार लाल, सुरेश कुमार महतो, भूषण कुमार दांगी, नंद किशोर, वंदना कुमारी, संजय कुमार, गौतम चक्रवर्ती, जितेंद्र कुमार महतो, निशा वर्मा, कल्याणी राउत, राजेंद्र कुमार, सैफ अली, मो आजम, विपुल कुमार, अनुज कुमार झा, कौशिक सामंत, अंकिता सेन, शिवांश विक्रम, रवि कुमार, नेहा चतुर्वेदी, गणेश कुमार, निशांत कुमार, अभिषेक अग्रवाल, गीता देवी ने भाग लिया. बैठक में युवा रोजगार, महिला सशक्तीकरण, आर्थिक समावेशन पर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >