भुरकुंडा. एसवीएम पब्लिक स्कूल, सुंदरनगर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक विजय मेवाड़ व विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक एचएन यादव ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. विद्यालय परिवार ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को याद किया. विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को सम्मानित किया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विद्युत परिपथ, पवन चक्की, ज्वालामुखी, वर्षा जल संचयन, ग्रीनहाउस प्रभाव, हाइड्रोलिक रोबोटिक पूजा, स्वचालित स्ट्रीट लाइट प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली, अपशिष्ट जल प्रबंधन प्रणाली, सौर प्रबंधन प्रणाली सहित 20 से अधिक मॉडलों का प्रदर्शन किया. एआइ स्मार्ट वोटिंग सिस्टम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. मुख्य अतिथि विजय मेवाड़ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होता है. बच्चों के अंदर नया करने की क्षमता होती है. विद्यालय की सचिव इंदु देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना है. विद्यार्थी अपनी सोच को और विकसित करें. छोटे-छोटे प्रयास से ही बड़ी कामयाबी मिलती है. प्रदर्शनी में स्वचालित जल डिस्पेंसर को प्रथम, चंद्रयान-3 को द्वितीय, वर्षा जल संचयन व हाइड्रोलिक रोबोटिक सेना को तृतीय पुरस्कार मिला. मौके पर विनोद कुमार, मो अतहर अली, मधुलता, गुरेंद्र सिंह, रजनी कौर, नंदिनी, अलिला, वंशिका, दिव्या, संख्या, गीता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
