अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की ग्रहण की सदस्यता

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की ग्रहण की सदस्यता

गिद्दी (हजारीबाग). अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ ने गुरुवार को रैलीगढ़ा उत्खनन कार्यशाला में समारोह का आयोजन किया. समारोह में मजदूर नेता संजय बक्शी के नेतृत्व में कई मजदूरों ने अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की. उन्हें मांडू विधायक सह श्रमिक संघ के वरिष्ठ नेता निर्मल महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया. मांडू विधायक सह श्रमिक संघ के नेता निर्मल महतो ने कहा कि हमारी यूनियन अरगड्डा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे सीसीएल में मजबूत हो रही है. यूनियन के प्रति मजदूरों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. मजदूर नेता संजय बक्शी ने कहा कि श्रमिक संघ लगातार मजदूरों के हित में कार्य कर रहा है. इसलिए दूसरे यूनियन को छोड़ कर हमने श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की है. जिन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है, उनमें महेंद्र, बबलू, जयचंद रविदास, हीरालाल, सुनील, गिरधारी, सत्येंद्र चौहान, सुखराम, यशोदा, संध्या, सरस्वती, कसमतिया, अविनाश, तुलसी हैं. इस अवसर पर गुड्डू यादव, बिरजू साव, नागेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार, तालेश्वर महतो, कमलेश साव, सत्येंद्र महतो, नंदकिशोर मुंडा, देवकुमार, अजय कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.