नव निर्वाचित सदस्यों ने चार कॉप्शन सदस्यों का किया चयन

नव निर्वाचित सदस्यों ने चार कॉप्शन सदस्यों का किया चयन

रामगढ़. बिजुलिया स्थित रामगढ़ चेंबर भवन में गुरुवार को कॉप्शन सदस्यों का चयन किया गया. चुनाव समिति के अध्यक्ष बंशीधर गोप ने बताया कि चेंबर भवन में रामगढ़ से तीन, चूरचू प्रखंड से एक, पतरातू प्रखंड से एक व मांडू प्रखंड से एक कोप्शन सदस्यों का चुनाव करना था. इस कॉप्शन सदस्य के चुनाव के लिए चेंबर के नव निर्वाचित सदस्य उपस्थित थे. सदस्यों की उपस्थिति में रामगढ़ से विनय कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, मांडू प्रखंड से सीपी संतन, पतरातू से विनय कुमार सिंह का चयन किया गया. चुरचू प्रखंड से किसी सदस्य के नाम नहीं आने के कारण तत्काल टाला गया है. चयनित सभी कॉप्सन सदस्यों को चुनाव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता बंशीधर गोप, राजेश कुमार अग्रवाल, अनिल सिन्हा, प्रणब मुखर्जी ने बधाई दी है. इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, श्याम परशुरामपुरिया, दुर्गा प्रसाद सिंह, मनजी सिंह, अनूप कुमार, राजू चतुर्वेदी, बलजीत सिंह बेदी व सदस्यों ने भी बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >