गिद्दी (हजारीबाग). दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तत्वावधान में शनिवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में रोजगार मेला सह मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो, डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, बीडीओ कमलकांत वर्मा, बीपीएम सुधीर कुमार गुप्ता, पंसस रीमा कुमारी ने किया. मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि कौशल विकास योजना भारत सरकार की सबसे प्रमुख योजना है. इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवक व युवतियों को उठाना चाहिए. प्रशिक्षण के बाद युवकों को रोजगार का अवसर मुहैया कराया जायेगा. समारोह में विभिन्न कंपनियों के कर्मियों ने अपने-अपने ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, सीएमओ, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग की जानकारी दी. बीपीएम सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए सभी सुविधाएं कंपनियां नि:शुल्क देंगी. समारोह में भुवनेश्वर महतो, सुजीत महतो, कृपाशरण महतो, प्रकाश महतो, संजीत प्रजापति, संगीता देवी, तिलेश्वरी देवी, जेएसएलपीएस के बबलू कुमार, कौशर नियाजी, नंदलाल कुमार, रूपेश कुमार, लक्ष्मी महतो, मनोव्वर हुसैन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
