दामोदर नद से पुलिस ने युवक का शव को किया बरामद

शहर के नई सराय स्थित दामोदर नद से मंगलवार को एक युवक का शव को पुलिस ने बरामद किया है.

फोटो फाइल 8आर-19- मृतक युवक मनीष कुमार (फाइल फोटो) रामगढ़. शहर के नई सराय स्थित दामोदर नद से मंगलवार को एक युवक का शव को पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान बंगाली टोला निवासी मनीष कुमार अमन 32 वर्ष पिता स्व ललीत कुमार के रूप में की गयी है. शव के देखे जाने की जानकारी पर काफी संख्या में लोग दामोदर नद के किनारे जमा हो गये. सुबह स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में एक युवक का शव को देखा. इसके बाद नयीसराय के रिंकू करमाली ने इसकी सूचना तुरंत रामगढ़ थाने को दी गयी. सूचना पर रामगढ़ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भिजवाया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया. इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने बताया कि सोमवार को मृतक की मां ने गुमशुदगी की शिकायत थाना में की थी. इसके बाद थाना के द्वारा उसके मोबाइल से लोकेशन को ट्रेस कर खोजबीन परिवार के साथ की गयी, लेकिन रात होने के वजह से ठीक-ठाक पता नहीं चला. सुबह दामोदर नद से शव को बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >