चार दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

स्पोर्टिंग क्लब मांडू के तत्वावधान में सोमवार को चार दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया

मांडू. स्पोर्टिंग क्लब मांडू के तत्वावधान में सोमवार को चार दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उदघाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू के विधायक तिवारी महतो उपस्थित थे. इस अवसर पर मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, समाजसेवी कृष्ण कुमार साहू, मोहम्मद नईम, मिस्टर आलम, राकेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शाहरुख खान ने किया. उदघाटन के बाद खेले गये पहले मुकाबले में एसएस वॉरियर्स और फाइटर इलेवन के बीच रोमांचक मैच हुआ. जिसमें एसएस वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें हैवी ड्राइवर, पावर स्ट्राइकर, एसएस वॉरियर्स, रेबल राइडर्स, कुणाल सुपर किंग्स, फाइटर इलेवन और डॉमिनेटर इलेवन शामिल हैं. आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट चार दिनों तक चलेगा, जिसमें सभी मैच फ्लडलाइट्स की रोशनी में रात्रि में खेले जायेगा. इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के मुख्य अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष चालीस फालम, सचिव निकेत कुमार, सह सचिव शाहरुख खान, उप सचिव अब्दुल कमर आजाद तथा कोषाध्यक्ष अभय व अमन की अहम भूमिका रहा. वहीं मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार, रवि भोक्ता, केतन कुमार, आदिल जायद और तेज प्रताप शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >