पतरातू. पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने मंगलवार को पतरातू पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की उपस्थिति, अनुशासन व तैयारियों का जायजा लिया. पुलिस बल के जवानों का परेड भी कराया. उपकरणों व वर्दी की स्थिति की जांच की. विभिन्न पंजी, अभिलेखों, केस रिकॉर्ड व प्रशासनिक दस्तावेजों की भी जांच की. आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.
एसडीपीओ ने इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण
एसडीपीओ ने इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण
