अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता दें : प्रांत संयोजक

अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता दें : प्रांत संयोजक

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास सह प्रांत संयोजक महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमें दूसरे की भाषा सीखने के साथ अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए. प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होनी चाहिए. प्राचार्य डॉ सुशील कुमार उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे. मौके पर शाइका परवीन, सतेंद्र कुमार, सबिता कुमारी, मोनिका कुमारी, दीक्षा कुमारी, निदा फिरदौस, खुशबू भगत, नयन कुमार मिश्रा, डॉ अशोक राम, मुरारी कुमार दुबे, सुप्रिया बर्मन, इंदु झा, नंदलाल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >