रामगढ़. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी काव्य पाठ का आयोजन किया. बच्चों ने मंच पर अंग्रेजी कविता को लयबद्ध व उत्साह के साथ प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि हर बच्चा अपने भीतर एक विशेष प्रतिभा लेकर आता है. आवश्यकता केवल उसे सही दिशा देने और मंच प्रदान करने की होती है. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पदक दे कर सम्मानित किया गया. अंग्रेजी राइम्स रेसिटेशन में कक्षा एक से अबीर मंडल, दृष्टि कुमारी, जाकिर अहमद, शिवांश शेख, अदिति कुमारी, देवांश शौर्य व दूसरी कक्षा के अयांश रंजन, रेयांश राज, लक्खा कला अद्विथा, भावेश रंजन, सिया रॉय, प्रियांशी साहू, अनिका, अनूप कुमार, अद्विका मोदी, वंश डकरवाल, पल्लवी कुमारी व हिंदी कविता वाचन में कक्षा एक के आयशा सत्यपति, शिवांश सिंह, रुद्र कुमार, पूर्वी कुमारी, प्रिंस राज, भौमिक प्रसाद, भूमि श्री व कक्षा दो के काव्या मित्रा, आरुष पटेल, तरलीन कौर, सानवी कुमारी, मानवी पांडे, ओम नारायण, सानवी वर्मा, आस्था केसरी, सानवी पांडे, मनीष विश्वकर्मा, आयशा फिरदौस, अभिनंदन गुप्ता व पहल गौतम ने भाग लिया.
श्री गुरुनानक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया काव्य पाठ
श्री गुरुनानक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया काव्य पाठ
