..कोयले का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है

रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव पंचायत अंतर्गत बदगांव के वन भूमि में इन दिनों अवैध कोयले का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है.

फोटो फाइल संख्या 24 कुजू: भंडारण कर रखा अवैध कोयला, 24 कुजू ए: इसी अवैध मुहाना से निकाल रहे है अवैध कोयला

राजू कुमार

चैनपुर: रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव पंचायत अंतर्गत बदगांव के वन भूमि में इन दिनों अवैध कोयले का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के बदगांव स्थित वन भूमि हठुआ झरना जंगल में अवैध रूप से सुरंग बनाकर कोयला निकालने का खेल धड़ल्ले से जारी है. कोयला माफियाओं द्वारा मजदूर लगाकर दिन-दहाड़े सुरंग से कोयला निकाल कर अवैध ईट भट्टों में भेजा रहा है. साथ ही मजदूरों को थोड़ा पैसा का लालच देकर जान जोखिम में डालकर अवैध तरीके से सुंरगों से कोयला की निकासी कराया जाता है. ऐसे में कभी भी बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.

दिन के उजाले में चिमनी भट्टों में खपाया जा रहा है अवैध कोयला

कोयला तस्कर अवैध मुहानों से कोयला निकाल कर दिन उजाले में ही दिन दहाड़े कोयला विभिन्न वाहनों के माध्यम से क्षेत्र के चिमनी भट्टों तक पहुंचा रहे है. जिससे सस्ते दाम पर कोयला चिमनी भट्टों पर मिल जा रहा है. वहीं सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है.

जान जोखिम में डालकर कोयला निकालते है मजदूर

अवैध उत्खनन में अशिक्षित मजदूर है, जिसमें महिला,पुरूष व छोटे-छोटे बच्चे शामिल है. वे लोग अपने जान को हथेली में रखकर टॉर्च के सहारे अवैध मुहानों में घुसकर कोयला टोकरी के माध्यम से बाहर निकालकर जमा करते है. तत्पश्चात ट्रैक्टर व मोटर साइकिल के माध्यम से स्थानीय चिमनी भट्टों दूसरे मजदूरों द्वारा खपाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >