देश के प्रति ईमानदार व समर्पित थे अटल बिहारी

देश के प्रति ईमानदार व समर्पित थे अटल बिहारी

रामगढ़. भाजपा जिला इकाई ने रविवार को ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की. मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मशताब्दी मना रही है. देश में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी दूरदर्शी, ईमानदार व देश के प्रति समर्पित थे. मौके पर प्रदेश मंत्री सह रामगढ़ चुनाव अधिकारी सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. अतिथियों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया. जनसंघ काल से भाजपा के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जोगिंदर सिंह जग्गी, सूरज प्रसाद, युगल जायसवाल, घनश्याम महतो, मनजी सिंह, सागर भारती को सम्मानित किया गया. संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया. सम्मेलन में रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार, डॉ संजय सिंह, विनोद कुमार, तिलक राज मंगलम, सूर्यवंश श्रीवास्तव, रंजन फौजी, बलराम महतो, दिनेश प्रसाद, अनिल कुमार राय, कुमेल उरांव, राजीव जायसवाल, अनमोल सिंह, राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा, भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, कुश श्रीवास्तव, रिंकू प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >