रामगढ़. राधा गोविंद विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी माइक्रोबायोलॉजी एवं फार्मेसी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गयी. कार्यशाला के दूसरे दिन के मुख्य वक्ता रिसर्च साइंटिस्ट डॉ रूपक राय, ओशी घोष ने बच्चों को फ्रेगमेंट बेस्ड ड्रग डिजाइन, प्रोटीन इंटरेक्शन व एचआइवी के बारे में प्रशिक्षण दिया. वक्ता जूनियर साइंटिस्ट अपराजिता चक्रवर्ती ने ड्रग डिजाइन विषय पर जानकारी दी. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सफल कार्यक्रम के लिए विभाग को बधाई दी. सचिव प्रियंका कुमारी ने कार्यशाला की प्रशंसा की. प्रति कुलपति प्रो रश्मि ने छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में बताया. विज्ञान विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि ड्रग डिजाइन जटिल प्रक्रिया है. अतिथियों ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. संचालन उमा कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक कुमार ने दिया. मौके पर कुलसचिव प्रो निर्मल कुमार मंडल, डॉ संजय कुमार, अजय कुमार, साईं प्रकाश पाणिग्रही, डॉ प्रणव कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
