रामगढ़. झारखंड राज्य दफादार चौकीदार रामगढ़ जिला कमेटी ने पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना -प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव मनीष करमाली ने की. मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि झारखंड में चौकीदारी व्यवस्था बचाने के लिए सड़क से कोर्ट तक मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी. झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 में उल्लेख प्रावधानों का पालन चौकीदार पद पर नियुक्ति में नहीं हुई है. इसके कारण झारखंड में चौकीदार -दफादारों के रिक्त पदों पर की गयी नियुक्ति को तत्काल रद्द किया जाये. सेवानिवृत्त चौकीदारों -दफादारों के आश्रितों की नियुक्ति व सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में वापस लेने की मांग की गयी. रामगढ़ सहित अन्य जिलों में चौकीदारों के रिक्त पदों पर की गयी अवैध नियुक्ति को तत्काल रद्द करने को लेकर 18 मार्च को झारखंड विधान सभा, रांची के समक्ष धरना -प्रदर्शन किया जायेगा. धरना-प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. संचालन तनु करमाली ने किया. मौके पर अभिषेक महतो, प्रदीप पासवान, चंद्रिका नायक, कंटू करमाली, मोहन करमाली, उपेंद्र नायक, सत्येंद्र कुमार, रोहित पासवान, संजय करमाली, नन्हकू घासी, अजय कुमार, बासुदेव मिर्धा, बासुदेव करमाली, अमित, रोहित उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
