चोरी की घटनाओं का जल्द होगा उदभेदन : एसपी

चोरी की घटनाओं का जल्द होगा उदभेदन : एसपी

कुजू/चैनपुर. चैनपुर क्षेत्र में चोरी की घटना को लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को चैनपुर पहुंचकर भुक्तभोगी परिवार से मुलाकात की. उन्होंने चैनपुर निवासी संजय प्रसाद की आवास पहुंच कर घटना की जानकारी ली. घटना को लेकर उन्होंने संजय प्रसाद से मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मामले का उदभेदन जल्द किया जायेगा. एसपी अजय कुमार ने वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, अनिल प्रसाद, संजय प्रसाद, प्रेम प्रसाद, पंकज साहा, अरविंद प्रसाद, उमेश प्रसाद साहू, रघुनाथ, रामचंद्र प्रसाद, पिंकू प्रसाद, अमित कुमार उपस्थित थे. इधर, चार पंचायत सोनडीहा, बड़गांव, नावाडीह, सारूबेड़ा के ग्रामीणों ने बड़गांव बाजार टांड़ में बैठक कर प्रशासन से क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना के उदभेदन की मांग कर रहे हैं. गौरतलब हो कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सोनडीहा, बड़गांव, चैनपुर, नावाडीह, सिरका में चोरी की घटना हो चुकी है. इससे ग्रामीण परेशान व भयभीत हैं. घटना को लेकर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भी चार दिन पूर्व चैनपुर पहुंच कर मामले की जानकारी ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >