फोटो फाइल 24आर-33-उपस्थित लोग. फोटो फाइल 24आर-34- मंचासीन अतिथि. संत गाडगे ने वंचित समाज को शिक्षा व स्वच्छता के लिये जागरुक किया : खीरू महतो रामगढ़. रामगढ़ चेंबर्स ऑफ कॉमर्स बिजुलिया रामगढ़ में अखिल भारतीय धोबी महासंघ रामगढ़ जिला इकाई के द्वारा राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा जी की 149वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप रजक ने की. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद खीरू महतो विशिष्ट अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी बालगोविंद राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक रजक, राजू रजक, डॉ बालेश्वर राम उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों ने संत गाडगे जी महाराज के तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया. बच्चियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर स्वागत किया गया. संसद खीरू महतो ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज एक राष्ट्रीय संत थे. अपने पूरे जीवन काल में भिक्षा मांग कर कई स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला, गौशाला का निर्माण करवाया. संत गाडगे बाबा कीर्तन के माध्यम से समाज के वंचित लोगों को शिक्षा व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया. संत गाडगे को स्वच्छता का दूत भी कहा जाता है. राज्यसभा सांसद श्री महतो ने धोबी समाज के लिये सांसद मद से संत गाडगे विवाह भवन बनवाने के घोषणा की. मंच संचालन जिला संरक्षक खेमलाल बैठा व जिला सलाहकार राजेश कुमार राजू ने संयुक्त रूप से किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष गणेश रजक, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल रजक जिला सचिव जतरू बैठा, सह सचिव अनिल रजक, कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक, अर्जुन रजक, संदीप रजक, विजय रजक, नीतीश रजक, राजेंद्र रजक, जितेन्द्र रजक, बिनोद रजक, शंकर रजक, बीडी राम, शशि कुमार पंकज, डॉक्टर बैद्यनाथ रजक, सुरेश रजक, कैलाश रजक, रामप्रीत रजक, भिखु रजक आदि सैकड़ों की संख्या में धोबी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
