सीबीआइ की टीम ने 12 घंटे तक अधिकारियों, कर्मियों व लिफ्टरों से की पूछताछ

सीबीआइ की टीम ने 12 घंटे तक अधिकारियों, कर्मियों व लिफ्टरों से की पूछताछ

गिद्दी (हजारीबाग). सीबीआइ की टीम ने गिद्दी परियोजना कार्यालय में लगभग 12 घंटे तक अधिकारियों, कर्मचारियों व लिफ्टरों से पूछताछ की. इसके बाद टीम यहां से गुरुवार की रात 10 बजे के आस-पास रवाना हो गयी. सूत्रों से पता चला है कि सीबीआइ ने किसी का कोई मोबाइल जब्त नहीं किया है, लेकिन सीबीआइ की जांच से यहां के मजदूरों व अधिकारियों में खौफ है. गिद्दी में शुक्रवार को आम दिनों की तरह लोकल सेल की गाड़ियों में कोयला लदाई का कार्य हुआ. सीबीआइ की टीम ने गिद्दी के एक अधिकारी व दो कर्मियों का मोबाइल खंगाला. सीबीआइ ने मोबाइल से हुई डिजिटल लेन-देन के संदर्भ में उनसे पूछताछ की. कर्मियों व अधिकारी ने इसका जवाब उन्हें दिया. इसके अलावा सीबीआइ की टीम ने कई अधिकारियों, कर्मियों व लिफ्टरों से मोबाइल नंबर व कई जानकारी ली है. सीबीआइ की टीम गिद्दी के कुछ कोयला लिफ्टर व सेल समिति के लोगों को खोज रही थी, लेकिन वह लोग उनके समक्ष उपस्थित नहीं हुए. सीबीआइ की टीम एक सप्ताह के अंदर अरगड्डा क्षेत्र की तीन परियोजनाओं में लोकल सेल की तमाम गतिविधियों की जांच की है. सीबीआइ की इस कार्रवाई से सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में लोकल सेल समिति, लिफ्टर, अधिकारी व कर्मचारी अब सतर्क हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

..बिजली व पानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: उपायुक्तजलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठकफोटो फाइल 5 आर-11- गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक करते उपायुक्तरामगढ़. जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में बिजली की उपलब्धता व पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत न हो. खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने व पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग को गर्मी के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बदलने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली व पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. समीक्षा के क्रम में सभी कनीय व सहायक अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली व पानी की समस्या से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

..रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा

..श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस मनाया गया

नियम में बदलाव के विरोध में लोको रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें >