रामगढ़. पंजाब रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल को मेजर जनरल पद पर प्रमोशन हुआ है. उनकी पोस्टिंग रामगढ़ से कोटा में किया गया है. बोर्ड ऑफिस में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. बोर्ड अध्यक्ष सह ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल को सीइओ अनंत आकाश ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. सीइओ सहित बोर्ड के सभी कर्मचारियों ने ब्रिगेडियर को प्रमोशन के लिए बधाई दी. ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल ने कहा कि बोर्ड से जुड़ने से कई जानकारी मिली. बोर्ड के सीइओ अनंत आकाश कर्मठ व निष्ठावान अधिकारी हैं. रामगढ़ के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं. मौके पर अनिल पासवान, संजय कुमार, पिंटू कुमार, नितिन ठाकुर, एसएन राव, केवल कुमार, फहीम, ओम प्रकाश चौहान, शंकर महतो, अनुजा आइंद, उमेश प्रजापति उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
