व्यापारियों के मुद्दे को लेकर हमेशा प्रयासरत रहेगा चेंबर : अध्यक्ष

व्यापारियों के मुद्दे को लेकर हमेशा प्रयासरत रहेगा चेंबर : अध्यक्ष

रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नयी कार्यसमिति की पहली बैठक गुरुवार को बिजुलिया के चेंबर भवन में हुई. मार्गदर्शक के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, राजू चतुर्वेदी व विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे. बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों ने रामगढ़ चेंबर से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए रामगढ़ चेंबर अलग-अलग क्षेत्रों में चेंबर के पदाधिकारियों को सक्रिय रखने के प्रस्ताव को पारित किया गया. कहा गया कि इससे व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण में मदद होगाी. मौके पर चेंबर के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने कहा कि सभी व्यापारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रह कर शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रख सकते हैं. इससे सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा. पूर्व अध्यक्षों ने वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों की प्रशंसा की. बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, राजू चतुर्वेदी, विनय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष मंजीत साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, सचिव मनोज चतुर्वेदी, सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, राहुल जैन, सीपी संतन, विनय कुमार सिंह, अरुण बगाड़िया, उमेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिजीत कुमार, निलेश कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, रवींदर साहू, विधान सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, बाल किशन जालान, महेश अग्रवाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.