बरकाकाना. सामुदायिक भवन नयानगर बरकाकाना में चल रहे पांच दिवसीय सीसीएल अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल का मैच खेला गया. टूर्नामेंट के चौथे दिन सीसीएल के कार्मिक निदेशक हर्षनाथ मिश्रा व निदेशक फाइनांस पवन कुमार मिश्रा की जोड़ी का मुकाबला रजरप्पा के शब्बीर हुसैन व विनोद कुमार सिंह की जोड़ी के साथ हुआ. रोमांचक मैच में अधिकारियों की जोड़ी ने दो-शून्य से मैच अपने नाम कर लिया. वेटरन सिंगल्स में कार्मिक फाइनांस पवन कुमार मिश्रा व अशरत खान का मैच खेला गया. तीन सेटों में खेले गये मैच में पहले मैच में अशरत खान 15-10, दूसरे मैच में पवन कुमार मिश्रा ने 15-14, तीसरा मैच 15-8 से अशरत खान ने जीत दर्ज की. इस सेट को अशरत खान ने दो-एक से मैच जीत दर्जकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया. टीम चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मैच सीडब्लूएस के निखिल कुमार व सांबित कुमार तथा सीसीएल मुख्यालय के सुबीर दास व रोहित कुमार के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मैच में सीसीएल मुख्यालय की टीम ने दो-शून्य से सीडब्लूएस को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनायी. निर्णायक की भूमिका आदर्श कुमार चौधरी, ऋषि कुमार ने निभायी. मौके पर डॉ चंदन कुमार, डॉ हरेंद्र कुमार, निखिल कुमार, सांबित कुमार, उदय प्रताप नारायण सिंह, पीके धर, गंगेश्वर मिश्रा, रणविजय विश्वकर्मा. रंजीत सिंह, शंकर मिस्त्री, सुरेश विश्वकर्मा, सतपाल बोहरा, मनोज, उमेश महतो, विनोद महतो, बी तिर्की, राजेश झा, संतोष यादव, तरूण सिंह, विवेक राज, मंजू देवी, मालती कुमारी, सुगन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
