बरकाकाना. एसवीडी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना में शनिवार को परीक्षा पर चर्चा व मैजिक शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने किया. जादूगर नौलेश ने जादू दिखा कर बच्चों का मनोरंजन किया. उन्होंने कहा कि जादू से बच्चों का मनोरंजन होता है. जादू की तरकीब सीखने से बच्चों के सामाजिक कौशल का विकास होता है. इसके बाद विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय धैर्य व आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों का उत्तर देने को कहा गया. मौके पर अखिलेश यादव, मीनाक्षी प्रसाद, प्रशांत पाठक, राहुल सिंह, अजय कुमार, खुशबू मल्होत्रा, नेहा प्रविण, पुष्पा कुमारी, आरती कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी, चांदनी कुमारी, मधुमिता, वंदना राॅय, आनंद कुमार महतो, सुधीर कुमार, बालेश्वर राम उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
