रामगढ़ अग्रणी उत्पादक बनेगा

मछली उत्पादन को लेकर मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा रामगढ़ : मछली उत्पादन में रामगढ़ को अग्रणी जिला बनाने की दिशा में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कदम उठाया है. मंत्री ने भैरवा जलाशय में केज कल्चर के तहत मछली उत्पादन के लिए जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह को निर्देश […]

मछली उत्पादन को लेकर मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा
रामगढ़ : मछली उत्पादन में रामगढ़ को अग्रणी जिला बनाने की दिशा में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कदम उठाया है. मंत्री ने भैरवा जलाशय में केज कल्चर के तहत मछली उत्पादन के लिए जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह को निर्देश दिया है. इसके आलोक में प्रधान सचिव सुखदेव सिंह मत्स्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल करने की दिशा में प्रयास प्रारंभ कर दिया है.
मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने निर्देश दिया है कि जिस तरह से राज्य के चांडिल जलाशय व अन्य जलाशयों में केज कल्चर को अपना कर मछली उत्पादन किया जा रहा है और विस्थापित व अन्य लोगों को रोजगार मिल रहा है.
उसी तरह भैरवा जलाशय के विस्थापितों व आसपास के लोगों को मछली उत्पादन से जोड़ कर उन्हें समृद्ध बनाया जाये. मंत्री ने कहा है कि विस्थापितों को मछली उत्पादन को लेकर प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि वे नवीनतम तकनीक अपना कर मछली उत्पादन कार्य में आत्मनिर्भर हो सकें तथा आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें. इससे क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक खुशहाली लायी जा सकेगी.
मंत्री ने तीन अगस्त को चांडिल डैम का दौरा कर वहां केज कल्चर के तहत मछली उत्पादन कार्य को देखा था तथा मछली के जीरे भी उन्होंने पानी में छोड़ा था. इसी से प्रभावित होकर उन्होंने रामगढ़ के भैरवा जलाशय में मछली उत्पादन के इस योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >