सड़क दुर्घटना में एक घायल

कुजू़ : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ कोरियाघाटी के समीप मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में हजारीबाग शिक्षा विभाग के एक अधिकारी संजय कुमार घायल हो गये. मौके पर पहुंची कुजू पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. जानकारी के अनुसार अधिकारी संजय कुमार व उनका चालक साहेब खान इंडिका सीएस कार संख्या जेएच02एफ-4444 पर […]

कुजू़ : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ कोरियाघाटी के समीप मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में हजारीबाग शिक्षा विभाग के एक अधिकारी संजय कुमार घायल हो गये. मौके पर पहुंची कुजू पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. जानकारी के अनुसार अधिकारी संजय कुमार व उनका चालक साहेब खान इंडिका सीएस कार संख्या जेएच02एफ-4444 पर सवार होकर रांची से हजारीबाग लौट रहे थे.
इसी दौरान कोरियाघाटी मुहाना के समीप हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रही बस ने जोरदार टक्कर मार दिया. इससे वे घायल हो गये. वहीं बोंगावार कोयरी खेत के समीप एक ऑल्टो 800 कार संख्या बीआर1एल-4242 असंतुलित होकर पलट गयी. इससे उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >