भादो अमावस्या महोत्सव 31 से

रामगढ़ : श्री राणी सती दादी जी का भादो अमावस्या महोत्सव बिजुलिया तालाब रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में 30 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित की जायेगी. तीन दिवसीय महोत्सव में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यकमों का आयोजन श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा. 30 अगस्त को प्रात: गणेश […]

रामगढ़ : श्री राणी सती दादी जी का भादो अमावस्या महोत्सव बिजुलिया तालाब रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में 30 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित की जायेगी. तीन दिवसीय महोत्सव में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यकमों का आयोजन श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा.
30 अगस्त को प्रात: गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी. सुबह 10 बजे दादीजी के मंगलपाठ का आयोजन होगा. पाठ वाचक के रूप में कोलकाता के प्रसिद्ध पाठकर्ता करिश्मा चावला एंड ग्रुप को आमंत्रित किया गया है. 31 अगस्त को सुबह 11 बजे दादीजी का चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, अखंड ज्योत, छप्पन भोग आदि का आयोजन किया जायेगा. शाम सात बजे दादीजी का अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा.
रात आठ बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है. इसमें भजन गायक अजूबा चावला व अभिषेक शर्मा भजनों का गायन करेंगे. एक सितंबर को प्रात: पांच बजे श्री राणी सती दादीजी को केसर-गुलाब जल से अभिषेक किया जायेगा. प्रात: सात बजे पूजा व सवामनी भोग का प्रसाद लगना प्रारंभ होगा. सुबह 11 बजे से दादी जी का भंडारा होगा. इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >