प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा

प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा8बीएचयू-36-मॉडल प्रस्तुत करते प्रतिभागी.बरकाकाना़ डीएवी बरकाकाना में मंगलवार को विषयवार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएवी हजारीबाग निदेशिका सह बरकाकाना की प्राचार्या उर्मिला सिंह ने किया. प्रदर्शनी में कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट, गणित, समाज शास्त्र, कृषि, अक्षय ऊर्जा, हिंदी लिपि आदि विषयों को शामिल किया […]

प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा8बीएचयू-36-मॉडल प्रस्तुत करते प्रतिभागी.बरकाकाना़ डीएवी बरकाकाना में मंगलवार को विषयवार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएवी हजारीबाग निदेशिका सह बरकाकाना की प्राचार्या उर्मिला सिंह ने किया. प्रदर्शनी में कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट, गणित, समाज शास्त्र, कृषि, अक्षय ऊर्जा, हिंदी लिपि आदि विषयों को शामिल किया गया था. बच्चों ने प्रदर्शनी ऑन लाइन पार्किंग सिस्टम, कंट्रोल सिस्टम, लाइन फ्लाइंग रोबोट, वर्चुअल टच सिस्टम, की टू सक्शेस, अर्थ सिंबल, स्वच्छ भारत, पास्कल ट्राइंगल, सरफेस एंड भॉल्यूम ऑफ सोलिडस, स्मार्ट शहर में गणित की भूमिका, भूकंप से बचने के उपाय, बांस के सहारे सिंचाई की व्यवस्था, हाइड्रोलिक व मैग्नेटिक क्रेन आदि से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किया. बच्चे के बनाये मॉडलों को अतिथियों ने खूब सराहा. प्राचार्या ने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >