10 हजार से अधिक लाभुकों को मिला है राशनकार्ड

10 हजार से अधिक लाभुकों को मिला है राशनकार्ड 400 से अधिक लोगों का नाम राशनकार्ड की सूची से हटाया गया 31 दिसंबर तक गलत लोग राशनकार्ड जमा नहीं करेंगे, तो होगी कार्रवाई गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में 10 हजार से अधिक लाभुकों को राशनकार्ड मिला है. कई गरीब ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक कार्ड नहीं मिला […]

10 हजार से अधिक लाभुकों को मिला है राशनकार्ड 400 से अधिक लोगों का नाम राशनकार्ड की सूची से हटाया गया 31 दिसंबर तक गलत लोग राशनकार्ड जमा नहीं करेंगे, तो होगी कार्रवाई गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में 10 हजार से अधिक लाभुकों को राशनकार्ड मिला है. कई गरीब ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक कार्ड नहीं मिला है. वे कार्ड के इंतजार में हैं. कार्ड से वंचित रहने वाले लोग संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसके लिए गुहार लगा रहे हैं. अनाज का वितरण प्रखंड में शुरू हो गया है. प्रखंड में कई सुखी संपन्न लोगों ने राशनकार्ड बना लिये हैं. इसमें से अब तक 400 से अधिक लोगों का नाम सूची से हटाया गया है. एमओ मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि राशनकार्ड वाजिब लोगों को ही मिलेगा. जो लोग गलत ढंग से राशनकार्ड बना लिये हैं, वे 31 दिसंबर तक राशनकार्ड जमा नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डाड़ी प्रखंड में दर्जनों जनवितरण प्रणाली की दुकानें हैं. इन दुकानों में से हजारों लाभुकों को अनाज मिल रहा है. लाभुकों को एक -दो किलोग्राम अनाज शुरू से ही कम मिलता आ रहा है. अनाज कम मिलने पर कई बार लाभुकों ने पीडीएस दुकानों में हंगामा खड़ा किया है. उन्हें आश्वासन मिला है, लेकिन इसमें सुधार नहीं हुआ है. रैलीगढ़ा के प्रदीप रजक ने इस बार अनाज कटौती के मुद्दे को उठाया है. उन्होंने इसकी लिखित शिकायत झारखंड के मंत्री व जिला प्रशासन से की है. पीडीएस दुकानदारों का कहना है कि जहां से अनाज उठाव होता है, वहां से ही अनाज बोरे में कम मिलता है. इस वजह से लाभुकों को अनाज कम देते हैं. डाड़ी प्रखंड में सैकड़ों सुखी संपन्न लोगों ने राशनकार्ड बना लिया है. उन्हें राशनकार्ड की सूची से हटाया जा रहा है. एमओ ने कहा कि किसी भी गलत व्यक्ति को राशनकार्ड नहीं दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >