दुर्घटना में दो घायल, रेफर

रजरप्पा : चितरपुर-रजरप्पा मार्ग के जनियामारा के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि रविवार देर शाम रांची निवासी राजू शर्मा (26 वर्ष) एवं मनीष शर्मा (24 वर्ष) रजरप्पा मंदिर से नयी मोटरसाइकिल की पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे. इस दाैरान जनियामारा के समीप पेड़ से […]

रजरप्पा : चितरपुर-रजरप्पा मार्ग के जनियामारा के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि रविवार देर शाम रांची निवासी राजू शर्मा (26 वर्ष) एवं मनीष शर्मा (24 वर्ष) रजरप्पा मंदिर से नयी मोटरसाइकिल की पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे.
इस दाैरान जनियामारा के समीप पेड़ से मोटरसाइकिल टकरा गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक इलाज सिल्वर जुबली अस्पताल में कराने के बाद रांची रेफर कर दिया गया. उधर, पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >