गैस कटर से काट कर निकाला गया शवों को

गैस कटर से काट कर निकाला गया शवों को भुरकुंडा. ट्रेन के इंजन में फंसे बोलेरो में पांच शव फंसे हुए थे. इसमें दो महिला, दो बच्चे व एक पुरुष का शव फंसा हुआ था. रेलवे द्वारा गैस कटर से वाहन को काट कर शवों को निकालने का काम रात लगभग 11 बजे शुरू कर […]

गैस कटर से काट कर निकाला गया शवों को भुरकुंडा. ट्रेन के इंजन में फंसे बोलेरो में पांच शव फंसे हुए थे. इसमें दो महिला, दो बच्चे व एक पुरुष का शव फंसा हुआ था. रेलवे द्वारा गैस कटर से वाहन को काट कर शवों को निकालने का काम रात लगभग 11 बजे शुरू कर दिया गया. हादसे के बाद बरकाकाना जंक्शन व पतरातू स्टेशनों व अप व डाउन ट्रेनों के को खड़ा कर दिया गया था. हादसे के बाद कुल 11 शव ढूंढे जा चुके थे. घटना की सूचना पाकर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी भुरकुंडा रेलवे स्टेशन पर कैंप किये हुए थे. जबकि रामगढ़ डीसी व एसपी के भी पहुंचने की सूचना मिल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >