रैयत ने पीओ को आवेदन दिया

रैयत ने पीओ को आवेदन दिया कुजू. लोहागेट कुजू कोलियरी निवासी नंदकिशोर सिंह ने सीसीएल कुजू कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर पुनर्वास, नियोजन व मुआवजे की मांग की है. आवेदन में कहा है कि विगत 50 वर्षों से अधिक समय से सीसीएल की अधिग्रहित भूमि पर रह रहा हूं. वर्तमान में आवास के […]

रैयत ने पीओ को आवेदन दिया कुजू. लोहागेट कुजू कोलियरी निवासी नंदकिशोर सिंह ने सीसीएल कुजू कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर पुनर्वास, नियोजन व मुआवजे की मांग की है. आवेदन में कहा है कि विगत 50 वर्षों से अधिक समय से सीसीएल की अधिग्रहित भूमि पर रह रहा हूं. वर्तमान में आवास के नजदीक केओसीपी के खुलने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. पूरा परिवार प्रदूषण का शिकार हो रहा है. उन्होंने खाता नंबर 2, प्लॉट नंबर 364 के रकबा 32 डिसमील जमीन के बदले नियोजन व मुआवजे के साथ-साथ पुनर्वास की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >