चैनगड़ा को नगर निगम में शामिल करने का विरोध

चैनगड़ा को नगर निगम में शामिल करने का विरोध 7बीएचयू-6-सड़क जाम करती महिलाएं.भदानीनगर. चैनगड़ा पंचायत को रामगढ़ नगर निगम में शामिल करने के विरोध में सोमवार को पतरातू प्रखंड की पूर्व प्रमुख फोचवा देवी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने थोड़ी देर के लिए मेन रोड को जाम कर दिया. महिलाओं का कहना था कि […]

चैनगड़ा को नगर निगम में शामिल करने का विरोध 7बीएचयू-6-सड़क जाम करती महिलाएं.भदानीनगर. चैनगड़ा पंचायत को रामगढ़ नगर निगम में शामिल करने के विरोध में सोमवार को पतरातू प्रखंड की पूर्व प्रमुख फोचवा देवी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने थोड़ी देर के लिए मेन रोड को जाम कर दिया. महिलाओं का कहना था कि पंचायत को नगर निगम में शामिल कर करने से यहां के ग्रामीण क्षेत्र समेत आदिवासी बहुल पंचायत में विकास कार्य ठप हो जायेगा. लोगों ने चैनगड़ा पंचायत को ग्रामीण क्षेत्र में ही पूर्व की तरह रखने की मांग की. कहा कि ऐसा नहीं हुआ, तो आगे भी आंदोलन को जारी रखा जायेगा. सड़क जाम स्थल पर पहुंचे भदानीनगर ओपी प्रभारी ममता कुमारी व बासल थाना प्रभारी शकुंतला नाग ने लोगों को समझा कर सड़क जाम समाप्त कराया. सड़क जाम में कई महिलाएं शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >