जान माल की रक्षा की गुहार कुजू.आरा 96 नंबर कॉलोनी व रेस्ट हाउस के निकट रहनेवाले लोगों ने आवेदन देकर कुजू पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है. आवेदक रामसेवक करमाली, उत्तम मुर्मू, विशाल विश्वकर्मा व 96 नंबर कॉलोनी निवासी संतोष करमाली ने ओपी में दिये गये आवेदन में कहा है कि छह दिसंबर की देर शाम ग्राम आरा के प्रदीप महतो, बलराम महतो, विनोद महतो व अरुण महतो, राजू महतो, संजय महतो, जुगेश्वर पटेल, नारायण महतो, दिलीप महतो सहित 30/40 लोग घर आ कर मतदान नहीं करने के कारण धमकी देने लगे. घटना के समय उक्त सभी आवेदक घर पर मौजूद नहीं थे. घर आने पर इसकी जानकारी हुई. आवेदकों ने कुजू पुलिस से उक्त सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने व जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है.
जान माल की रक्षा की गुहार
जान माल की रक्षा की गुहार कुजू.आरा 96 नंबर कॉलोनी व रेस्ट हाउस के निकट रहनेवाले लोगों ने आवेदन देकर कुजू पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है. आवेदक रामसेवक करमाली, उत्तम मुर्मू, विशाल विश्वकर्मा व 96 नंबर कॉलोनी निवासी संतोष करमाली ने ओपी में दिये गये आवेदन में कहा है कि छह […]
