राजद ने मनाया काला दिवस

राजद ने मनाया काला दिवस गोला. गोला बाजार टांड़ में रविवार को राजद नेताओं ने बैठक कर बाबरी मसजिद गिराने पर काला दिवस मनाया. इसमें प्रदेश सचिव रमेश यादव मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बाबरी मसजिद को गिराना सरकारी की सोची समझी चाल थी. आज ही के दिन 1992 में बाबरी मसजिद को गिरा दिया […]

राजद ने मनाया काला दिवस गोला. गोला बाजार टांड़ में रविवार को राजद नेताओं ने बैठक कर बाबरी मसजिद गिराने पर काला दिवस मनाया. इसमें प्रदेश सचिव रमेश यादव मौजूद थे. उन्होंने कहा कि बाबरी मसजिद को गिराना सरकारी की सोची समझी चाल थी. आज ही के दिन 1992 में बाबरी मसजिद को गिरा दिया गया था. तब से लेकर आज तक छह दिसंबर को राजद काला दिवस मनाता है. मौके पर निरंजन मुंडा, मदरी विश्वकर्मा, अशोक यादव, हरेंद्र यादव, रोहित करमाली, मो असलम, टार्जन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >