जीवन का पड़ाव है सेवानिवृत्ति : पीओ

जीवन का पड़ाव है सेवानिवृत्ति : पीओ सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी को दी गयी विदाई फोटो 6गिद्दी2-उपहार भेंट करते महाप्रबंधक गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी उत्खनन कार्यशाला में रविवार को सेवानिवृत्त वेल्डर बालमुकुंद मोदी को विदाई दी गयी. इस अवसर पर गिद्दी पीओ आरके सिन्हा ने कहा कि कंपनी में कार्य करनेवाले कर्मियों को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना […]

जीवन का पड़ाव है सेवानिवृत्ति : पीओ सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी को दी गयी विदाई फोटो 6गिद्दी2-उपहार भेंट करते महाप्रबंधक गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी उत्खनन कार्यशाला में रविवार को सेवानिवृत्त वेल्डर बालमुकुंद मोदी को विदाई दी गयी. इस अवसर पर गिद्दी पीओ आरके सिन्हा ने कहा कि कंपनी में कार्य करनेवाले कर्मियों को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है. यह जीवन का एक पड़ाव है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में पैसा महत्वपूर्ण हो गया है. उन्होंने पैसा संजो कर रखने की बात कही. जो इस बात को नहीं समझते हैं, उन्हें पछताना पड़ता है. उन्होंने बालमुकुंद के सुखमय जीवन की मंगलकामना की. गिद्दी परियोजना के मैनेजर एसके सिंह, एएन सिंह ने भी अपनी बातें रखी. समारोह का संचालन जावेद परवेज ने किया. मौके पर अधिकारी केके दत्ता, मनोज प्रसाद, देवनाथ प्रसाद, संदीप कुमार, सीसीएलकर्मी सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र यादव, बरातू राम, तसलीम अहमद, देवचंद यादव, मंगल, रोहित कपूर, सुरेंद्र मांझी, विकास उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >