दुर्घटना में पति-पत्नी सहित चार घायलफोटो 6गिद्दी4-घायल नीरज कुमार ठाकुर गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी दामोदर पुल के निकट अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गये. एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. गिद्दी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार साव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. जानकारी से अनुसार, शनिवार शाम अरगडा निवासी सीसीएलकर्मी सुरेश कुमार साव व उनकी पत्नी मोटरसाइकिल से भुरकुंडा से अरगडा जा रहे थे. इसी दौरान गिद्दी दामोदर पुल के निकट विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें सुरेश कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी पत्नी को भी चोट लगी है. दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार गिद्दी के प्रवीण कुमार को भी चोट लगी है. उधर, दामोदर पुल के निकट रविवार सुबह नीरज कुमार ठाकुर सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उनका इलाज गिद्दी अस्पताल में चल रहा है. नीरज कुमार ठाकुर पिठोरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं. लोगों से जानकारी मिली है कि नीरज मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान दामोदर पुल के निकट उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और वे गिर गये.
दुर्घटना में पति-पत्नी सहित चार घायल
दुर्घटना में पति-पत्नी सहित चार घायलफोटो 6गिद्दी4-घायल नीरज कुमार ठाकुर गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी दामोदर पुल के निकट अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित चार लोग घायल हो गये. एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. गिद्दी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार साव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों […]
