बिना दहेज आदर्श विवाह करें : अशोक

बिना दहेज आदर्श विवाह करें : अशोक 6बीएचयू-9-शाखा मुखी के साथ नव दंपती व अन्य.निरंकारी मंडल ने शादी करायी.भदानीनगर. संत निरंकारी दिल्ली की भुरकुंडा शाखा ने अशोक कुमार चौहान के नेतृत्व में आदर्श विवाह संपन्न कराया. मौके पर धनबाद निवासी गोपाल कर्मकार के पुत्र संजय कुमार व भुरकुंडा निवासी मोती लाल की पुत्री कुमारी सुनिता […]

बिना दहेज आदर्श विवाह करें : अशोक 6बीएचयू-9-शाखा मुखी के साथ नव दंपती व अन्य.निरंकारी मंडल ने शादी करायी.भदानीनगर. संत निरंकारी दिल्ली की भुरकुंडा शाखा ने अशोक कुमार चौहान के नेतृत्व में आदर्श विवाह संपन्न कराया. मौके पर धनबाद निवासी गोपाल कर्मकार के पुत्र संजय कुमार व भुरकुंडा निवासी मोती लाल की पुत्री कुमारी सुनिता की शादी करायी गयी. श्री चौहान ने कोयलांचलवासियों से बिना दहेज लिए हुए आदर्श विवाह करने का आग्रह किया. इससे पूर्व सत्संग का भी आयोजन हुआ. इसकी शुरुआत परम पिता परमात्मा कण-कण तेरा वास प्रार्थना से की गयी. विवाह व सत्संग के मौके पर बहन पूजा कुमारी, दीप माला कुमारी, सोनी, पुष्पा चौहान, राजकुमार देवी, मुकुनलता देवी, वीणा देवी, केसिया, रूदन, किरण, प्रिया, ममता सहित अमन चौहान, विकास चौहान, बाबूलाल राणा, बालेश्वर राम, वकील राणा, भगत महतो, जगदीश यादव, साधु नायक, डेलका, कुणाल, धनी, साहिल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >