आधार कार्ड के बिना योजनाओं का लाभ नहीं फोटो फाइल 5आर-बैठक करते बीइइओ लाल बहादुर सिंह.रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीइइओ कार्यालय में शनिवार को बीइइओ एलबी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बीइइओ एलबी सिंह ने सभी सीआरपी को विद्यालय के संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. इसमें उन्होंने बताया कि छह वर्ष से 18 वर्ष के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य है. बिना आधार कार्ड के किसी भी स्कूली बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा. उन्होंने सभी सीआरपी को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण करें. मध्याह्न भोजन में कोई अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिस विद्यालयों में रंगरोगन का कार्य नहीं हुआ है, वहां के प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया जायेगा. मौके पर सीआरपी वीना कुमारी, रंजीत कुमार सिन्हा, भीम राव महतो व गणेश साव उपस्थित थे.
आधार कार्ड के बिना योजनाओं का लाभ नहीं
आधार कार्ड के बिना योजनाओं का लाभ नहीं फोटो फाइल 5आर-बैठक करते बीइइओ लाल बहादुर सिंह.रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीइइओ कार्यालय में शनिवार को बीइइओ एलबी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बीइइओ एलबी सिंह ने सभी सीआरपी को विद्यालय के संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. इसमें उन्होंने बताया कि छह वर्ष से 18 […]
