किशोरी को परिजनों को सौंपा 5 पीटीआर सी…बच्ची को ले जाते परिजनपतरातू. बीते दिन भटक कर पतरातू पहुंची 14 वर्षीय किशोरी को शनिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. अखबार में समाचार पढ़ कर किशोरी के जीजा किशोर प्रजापति व फुआ हुरूम ओरमांझी से आरपीएफ पतरातू पहुंचे अौर किशोरी को अपने साथ ले गये. मुखिया राजाराम प्रजापति द्वारा आरपीएफ के सामने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां से झगड़ा कर हजारीबाग के सलाई गांव जा रही थी. भटक कर वह पतरातू पहुंच गयी थी. मौके पर एसआइ आरएन राम उपस्थित थे.
किशोरी को परिजनों को सौंपा
किशोरी को परिजनों को सौंपा 5 पीटीआर सी…बच्ची को ले जाते परिजनपतरातू. बीते दिन भटक कर पतरातू पहुंची 14 वर्षीय किशोरी को शनिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. अखबार में समाचार पढ़ कर किशोरी के जीजा किशोर प्रजापति व फुआ हुरूम ओरमांझी से आरपीएफ पतरातू पहुंचे अौर किशोरी को अपने साथ ले गये. […]
